Home CITY NEWS जनपद के एसडीओ की फजीहत ! सरपंच-सचिव से घर-घर जाकर मांगी माफी

जनपद के एसडीओ की फजीहत ! सरपंच-सचिव से घर-घर जाकर मांगी माफी

कुछ दिन पूर्व छिंदवाड़ा जनपद पंचायत के एस डी ओ की शिकायत सचिव संगठन ने की थी।
सूत्रों का कहना है कि शिकायत होने के बाद छिंदवाड़ा जनपद पंचायत के एसडीओ आर पी सोनी सचिव संगठन के पदाधिकारी के घर जाकर गलती की माफी मांग रहे हैं।

क्या था पूरा मामला

साहब का पहले भी हो चुका ट्रांसफर साहब

सचिव संगठन ने लगाया जनपद पंचायत के एस डी ओ पर पैसा लेने का आरोप।

कमीशन लो काम करवाओ।

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा/छिंदवाड़ा
जनपद पंचायत छिंदवाडा में असिस्टेंड इंजीनियर (एस.डी.ओ.) के पद पर पदस्थ श्री आर.पी. सोनी द्वारा शासकीय कार्यों में अवैध रूप से पैसों की मांग करने के संबंध में

सचिव संगठन का आरोप

  1. यह कि जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में विगत् वर्षों से असिस्टेंड इंजीनियर (एस.डी.ओ.) के पद आर.पी.सोनी पदस्थ है। इनके द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच एवं सचिवों से छोटे से बड़े समस्त कार्यों चाहे वे सांसद निधि के अंतर्गत हो या फिर विधायक निधि के अंतर्गत अथवा अन्य किसी भी निधि के समस्त कार्यों के टी.एस. के नाम एवं सी.सी. के नाम पर कार्यो की लागत के 3 प्रतिशत राशि प्रत्येक पंचायत से ली जा रही है।
  2. यह कि इन्हे किसी ग्राम पंचायत सरपंच या सचिव के द्वारा पैसे नहीं दिये जाते तो कार्यों की टी.एस. नहीं दी जाती है। जिसके कारण कार्य करने में अत्याधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एवं विकास कार्य रूके हुये हैं ।
  3. यह कि सरपंच, सचिव द्वारा इन्हे टी.एस. एवं सी.सी. की राशि नहीं दी जाती टी.एस. नहीं दिया जाता एवं किये गये निर्माण कार्य में अनावश्यक ही बाधा उत्पन्न की जाकर मानसिक रूप से परेशान किया जाता है।
  4. यह कि आर.पी. सोनी द्वारा मनरेगा के कार्य में अपने स्वयं के ठेकेदारों के बेन्डर में बिल लगवाकर राशि डलवा ली जाती है।
  5. यह कि इनका पूर्व में स्थानान्तरण रीवा जिले में होने के बावजूद अभी तक इन्हें छिंदवाड़ा जनवद से रिलीव नहीं किया गया है।
  6. यह कि आर. पी. सोनी जब से छिंदवाड़ा जनपद में आये हैं, जनपद पंचायत के अंतर्गत इनकी कार्यप्रणाली से किसी भी ग्राम पंचायत में कार्य नहीं हो पा रहे हैं, और सभी सरपंच एवं सचिव ने अत्याधिक प्रताडित हो चुके हैं, और इनके प्रति भारी आकोष व्याप्त है ।
    जनपद पंचायत छिंदवाड़ा में असिस्टेंड इंजीनियर (एस.डी.ओ.) के पद पर पदस्थ श्री आर.पी. सोनी की कार्यप्रणाली को देखते हुये शीघ्रतिशीघ्र इनका यहाँ अन्यत्र स्थानान्तरण करें ।
    सचिव संगठन एक काफी
    श्रीमान मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत छिंदवाड़ा भी दी है।

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा