Home CITY NEWS छिंदवाड़ा कलेक्टर से पार्षद संदीपसिंह चौहान ने की शिकायत

छिंदवाड़ा कलेक्टर से पार्षद संदीपसिंह चौहान ने की शिकायत

लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने शासकीय जमीन पर डाली सीवर लाईन

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया /छिंदवाड़ा नगर पालिक निगम में लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पूरे नगर की सड़क को खराब कर दिया है।

सही तरीके से रेस्टोरेशन भी नहीं हुआ।

नगर में कुछ स्थानों पर नक्शे के विपरीत शासकीय भूमि पर भी कब्जा कर लिया।

     नगर पालिक निगम के पार्षद संदीपसिंह चौहान ने कलेक्टर हरेंद्र नारायण को शिकायत कर कार्य में सुधार कर पाईप लाईन हटाने की माँग की है। 

शिकायत में पार्षद संदीपसिंह चौहान ने बताया कि ख़जरी रोड में लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा व्यक्तिगत रूप से लोगो को लाभ पहुंचाने के लिए सड़क पर पाईप लाईन न डालकर सरकारी भूमि पर पाईप डाल दी गई। जिससे राजस्व का करोड़ो का नुकसान है।

भूमि पर शासकीय भवन और दुकान निर्माण करके चलाया जा सकता है या बेचा जा सकता है। लेकिन पाईप लाईन के ऊपर निर्माण नहीं किया जा सकता इसलिए पाईप लाइन हटवाकर भूमि का उपयोग किया जाए।
लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा भू संरक्षण अधिनियम, मृदा संरक्षण अधिनियम ,जल संरक्षण अधिनियम का उल्लंघन किया गया है ।

ना कोई नक्शा, ना स्थल पर कोई इंजीनियर ना कोई मापदंड है।

डीपीआर से भी छेड़छाड़ की गई है। बेतरतीब खुदाई की गई है। नाला बताने के बाद नदियों के बीच मोटे-मोटे पाइप डाले गए हैं।

        शिकायत करके निवेदन किया कि लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा शासकीय भूमि से पाईप लाईन हटवाई जाए और जितने भी लापरवाही पूर्ण कार्य किए गए हैं सारे कामों को पहले सुधार कराया जाए उसके बाद आगे के नए काम चालू करने के लिए बोला जाए।

इन्हे जितना भी भुगतान हुआ है इसकी जांच करते हुए आगामी भुगतान पर रोक लगाई जाए।

सख्त कार्रवाई की जाए।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा