दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा /छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशानुसार ग्रीष्मकाल के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में संभावित पेयजल संकट के त्वरित निराकरण एवं पेयजल व्यवस्थाओं की सतत निगरानी के लिये लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड परासिया द्वारा खंड एवं उपखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं ।
खंड स्तर पर कंट्रोल रूम प्रभारी के रूप में सहायक मानचित्रकार नितिन चतुर्वेदी (मोबाइल नं.-7889783894) एवं वाल्वमेन विष्णु गढ़ेवाल (मोबाइल नं.-8982853735) व मेशन ग्रेड-2 श्री मुन्नालाल चौहान (मोबाइल नं.-8839233762) को नियुक्त किया गया है।
प्राप्त शिकायतों को तत्काल कंट्रोल रूम पंजी में दर्ज कर संबंधित मैदानी अमले के माध्यम से समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।
ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिक अपनी पेयजल संबंधी समस्याओं की सूचना सीधे संबंधित उपखंड के अधिकृत सहायक यंत्रियों को भी दे सकते हैं।
इस व्यवस्था के अंतर्गत उपखंड परासिया के लिए सहायक यंत्री सुश्री प्राची घुर्रे (मोबाइल नं.- 8319256799) एवं विकासखंड परासिया के लिये उपयंत्री गिरीश वस्त्राणें (मोबाइल नं.- 9174728974), उपयंत्री हरिकांत वर्मा (मोबाइल नं.- 7697545953) व विकासखंड तामिया के लिये उपयंत्री राजवीर तोमर (मोबाइल नं.- 9425849832), उपखंड जामई के लिए सहायक यंत्री सोनल पारधी (मोबाइल नं.- 8319912793) एवं विकासखंड जामई के लिये उपयंत्री आशीष जैवार (मोबाइल नं.- 7879771077) व उपयंत्री श्रीमती नीतू नागेश्वर (मोबाइल नं.- 7987323864) तथा उपखंड अमरवाड़ा के लिए सहायक यंत्री पूनम कुमार सनोड़िया (मो. नं. 9752305190) एवं विकासखंड अमरवाड़ा के लिये उपयंत्री दिनेश इनवाती (मोबाइल नं.- 8959750107), उपयंत्री भ्रगू साखरे (मोबाइल नं.- 7000679042) व विकासखंड हर्रई के लिये उपयंत्री सत्यम कोल (मोबाइल नं.- 6268857107) को उत्तरदायित्व सौंपा गया है।
कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खण्ड परासिया ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि पेयजल संबंधी किसी भी समस्या की सूचना उपरोक्त अधिकारियों को दें, जिससे शिकायतों का त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा










