भारतीय जनता पार्टी द्वारा रैली निकालकर कांग्रेस कार्यालय के समक्ष पुतला दहन की कार्यवाही
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/
कन्हैया विश्वकर्मा /छिंदवाड़ा
एक दिन पूर्व हुई घटना के विरोध में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने के विरोध में आज कांग्रेस के जिला अध्यक्ष के साथ विधायक दल की टीम कलेक्ट कार्यालय पहुंची जहां उन्होंने कलेक्टर से मिलकर भाजपा और पुलिस पर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस ने लगाया पुलिस और भाजपा परआरोप
1 यह कि जिला प्रशासन द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष को यह जानकारी दी गयी थी भारतीय जनता पार्टी एक रैली के रूप में प्रदर्शन करने हेतु ईएलसी चौक पर कलेक्ट्रेट से होते हुये जायेंगे और वहा पुतला दहन करेंगे।
2 यह कि पुलिस प्रशासन द्वारा यह भी अवगत कराया गया था कि भाजपा की रैली को कांग्रेस कार्यालय के समक्ष से आने की अनुमति नहीं दी गयी है।
3 यह कि खेद का विषय है कि भाजपा की रैली को रोकने के लिये प्रशासन द्वारा बताये अनुसार पांच जगह बेरीकेटस लगाये गये थे किंतु भाजपा की रैली को रोकने के लिये कोई ठोस कदम नहीं उठाये गये।
बल्कि यह देखने में आया है कि प्रतिकात्मक विरोध कर रैली को जानबूझकर जिला कांग्रेस के सामने से ले जाने हेतु पुलिस द्वारा सहयोग प्रदान किया गया ।
4 यह कि पुलिस द्वारा भाजपा की रैली को सहयोग देकर जिला कांग्रेस के सामने आने दिया गया और पुतला दहन किया गया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध करने पर पुलिस द्वारा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज किया गया जिसके कारण कांग्रेस के कई कार्यकर्ता घायल हो गये है और उन्हे चोटे आयी है।
यह है कि भाजपा द्वारा अपना रैली का रूट परिवर्तित कर जिला कांग्रेस की ओर क्यो आने दिया गया और यदि पुलिस व्यवस्था को भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भंग किया गया तो ऐसी स्थिति में पुलिस द्वारा बल प्रयोग या लाठीचार्ज क्यो नहीं किया गया। इसके लिये कौन उत्तरदायी यह निश्चित करना आवश्यक है।
भाजपा के कार्यकर्ताओ द्वारा कानून का उल्लंघन कर कांग्रेस कार्यालय के सामने पुतला दहन करने में पुलिस द्वारा किसके कहने से सहयोग किया गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओ पर लाठीचार्ज करने का बिना कोई उचित कारण के आदेश किसके द्वारा दिया गया।
प्रशासन द्वारा वाटर केनन का इस्तेमाल करने के लिये फायर बिग्रेड जिला कांग्रेस भवन के पास खड़ी की गयी थी ताकि भाजपा द्वारा पुतला जलाये जाने की स्थिति मे इसका उपयोग किया जा सके परंतु फायर बिग्रेड में पूर्व योजनाअनुसार वाटर केनन को चालू नहीं किया गया। इस बिंदु पर भी जांच किया जाना आवश्यक है कि ऐसा क्यों हुआ।
उपर बतायी गयी बातो का कोई संतोषजनक उत्तर अधिकारियो द्वारा नही दिया गया और कहा गया कि कांग्रेस लिखकर इस घटना के संबंध में अपनी शिकायत दर्ज कराये तब जांच उपरांत आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।
अतएव आपसे अनुरोध है कि प्रशासन द्वारा उपर बताये गये बिंदुओ पर जांच कर जिम्मेदार पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियो के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जाये ताकि भविष्य में इस प्रकार की चुक न होने पाये और कोई अनहोनी घटना होने से रोका जा सके। यदि 15 दिवस के भीतर प्रशासन द्वारा इस संबंध में उचित कार्यवाही कर संबंधित अधिकारियो के खिलाफ दायित्व तय नही किया जाता तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के
लिये बाध्य होगी और (गंगाप्रसाद तिवारी) उपाध्यक्ष
इसका पूरा दायित्व प्रशासन पर होगा। (पप्पू यादव)
(सुनील उइकै) विधायक अध्यक्ष जुन्नारदेव विधानसभा शहर कांग्रेस
(विश्वनाथ ओकटे) अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी छिंदवाडा
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










