Home CITY NEWS विश्वकर्मा समाज के गरीब परिवार को अन्त्येष्टि हेतु 5000 हजार सहयोग राशि...

विश्वकर्मा समाज के गरीब परिवार को अन्त्येष्टि हेतु 5000 हजार सहयोग राशि देंगे सुमरनलाल विश्वकर्मा

जिला विश्वकर्मा बढ़ई समाज ने मनाया श्री विश्वकर्मा प्रकटोत्सव

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया _छिंदवाड़ा आज बढ़ई समाज के जिला अध्यक्ष होंगे सुमरन विश्वकर्मा एवं सचिव डा.चंद्रकांत विश्वकर्मा

छिंदवाड़ा_

 श्री विश्वकर्मा बढ़ई समाज विकास समिति छिंदवाड़ा द्वारा  जिले भर से पधारे सामाजिक बंधुओं मातृशक्ति द्वारा श्रृष्टि के प्रथम शिल्पकार आराध्य देव श्री विश्वकर्मा भगवान प्रकटोत्सव बड़े ही धूम धाम से गुरैयाढाना स्थित निर्माणाधीन सामुदायिक भवन में मनाया गया, सुबह 11 बजे  पंडित जी के मंत्रोच्चार से भगवान विश्वकर्मा का अभिषेक, हवन,पूजन,आरती की गई,तत्पश्चात समाज उत्थान हेतु सामाजिक चर्चा हुई, जिसमें समिति द्वारा आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई , सभी सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए, उक्त कार्यक्रम में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आये सामाजिक बंधुओं ने अतिथि के रूप में श्री दर्शन विश्वकर्मा , बिशनलाल विश्वकर्मा,सुभाष विश्वकर्मा ,सूरज मालवीय,अशोक विश्वकर्मा,संतकुमार,रविशंकर विश्वकर्मा ,निरंजन विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे ।

समाज के वरिष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष श्री लेखराम विश्वकर्मा ने नवीन प्रबंधकार्यकारणी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुमरन विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष निर्मल विश्वकर्मा , सचिव डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा ,सह सचिव शरद राजोरिया, कोषाध्यक्ष मदनलाल विश्वकर्मा,उपकोषाध्यक्ष संदीप कुमार विश्वकर्मा , सदस्य हरिराम मालवीय ,नंदकिशोर विश्वकर्मा , सतीश विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा, पुरुषोत्तम विश्वकर्मा जिला मीडिया प्रभारी नकुल विश्वकर्मा एवं जिला युवा संगठन अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा,उपाध्यक्ष तुकेश विश्वकर्मा,आकाश मालवीय,सचिव संतोष मालवीया ,कोषाध्यक्ष शिशिर विश्वकर्मा एवं नगर समिति सचिव देवीप्रसाद मालवीया को पूर्व अध्यक्ष श्री लेखराम विश्वकर्मा ने अपने दायित्वों की शपथ दिलाई ।

तत्पश्चात, नवनियुक्त पदाधिकारियों द्वारा पूर्व अध्यक्ष लेखराम विश्वकर्मा पूर्व सचिव मुरलीधर विश्वकर्मा को शाल श्रीफल,भगवान विश्वकर्मा का छायाचित्र भेंट कर सफल कार्यकाल हेतु सम्मानित किया गया ,

नवनियुक्त अध्यक्ष सुमरनलाल विश्वकर्मा द्वारा स्वागत भाषण में सामाजिक उत्थान, समाज भवन निर्माण हेतु आगामी समय में किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया एवं लगभग 20 वर्षों से रजिस्टर्ड संगठन में कार्य करने वाले उन सभी समाजसेवियों को याद किया उपस्थित जन समुदाय के बीच उन्होंने कहा कि गरीब परिवार को अन्त्येष्टि हेतु पांच हजार रुपये अनुदान राशि एवं जिन गरीब परिवार के बच्चे पढ़ लिख नहीं सकते उनकी पढ़ाई केक्स लिए समाज के द्वारा सहयोग प्रदान किया जाएगा स्वजातीय बंधुओं ने तालिया बजाकर जोरदार समर्थन किया सफल आयोजन हेतु वर्तमान जिला समिति सचिव डॉ चंद्रकांत विश्वकर्मा ने उपस्थित जनसमुदाय का आभार प्रगट किया गया।

इनकी रही सहभागिता

उक्त आयोजन में सर्वश्री निरंजन विश्वकर्मा, नंदलाल विश्वकर्मा,चिरौंजी,अरुण,रमेश,अनिल,हेमेंद्र,धनीराम,शिवप्रसाद रेवाराम,माधव,कन्हैया, विश्वकर्मा पत्रकार, रविशंकर,बलराम,पूजा विश्वकर्मा,जयश्री,शिवकुमारी,नीतू,भारती, स्वाति,पूनम ,उर्मिला,कमला मालवीय,धनवती आदि सदस्य उपस्थित रहे कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसाद के बाद कार्यक्रम का समापन किया गया कार्यक्रम का संचालन संदीप विश्वकर्मा एवं डी.पी.मालवीया द्वारा किया गया।

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा