छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ सिक्योरिटी फोर्स इंदौर के द्वारा आज दिनॉक तक कर्मचारी वेतन भुगतान नहीं किया गया।
छिंदवाड़ा जिला चिकित्सालय में प्राईवेट कम्पनी प्रथक नेशनल सिक्योरिटी फोर्स इंदौर द्वारा सुरक्षा गार्ड की ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे सुरक्षा गार्ड को समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है।
सुरक्षा गार्ड कर्मचारियों ने बताया कि विगत 2 माह से भूगतान नहीं दिया गया जिसके कारण आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।
पूर्व में भी कई बार कम्पनी मैंनेजर एवं मालिक को भी दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क किया गया परंतु उनके द्वारा कोई जबाव नहीं दिया जा रहा है। कुछ सुरक्षा गार्ड उक्त कम्पनी में 12 वर्षो से जिला चिकत्सालय छिंदवाड़ा में कार्य कर रहें है। तथा कंपनी द्वारा समय पर आज दिनॉक तक वेतन प्रदान नहीं किया गया है, आये दिन कुछ ना कुछ बाहना बनाकर हमें गुमराह करके कार्य लिया जा रहा है।
सुरक्षा गार्ड कर्मचारियों ने आज कलेक्ट कार्यालय पहुंचकर सुरक्षा गार्ड कर्मचारियों ने ठेकेदार के नाम एक शिकायत दर्ज कराई है।
दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










