बिना अनुमति बांस के पेड़ों की कटाई कर रहे संजय नाथ पर कार्रवाई, भारी मात्रा में बांस जब्त
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बीजेपानी सरकारी संपदा पर डाका डालने का एक बड़ा मामला सामने आया है।
यहाँ लगभग 20 एकड़ शासकीय भूमि पर लगे बेशकीमती बांस के पेड़ों को अवैध रूप से काटा जा रहा था। सूचना मिलते ही प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए संयुक्त कार्रवाई की और मौके से भारी मात्रा में कटे हुए बांस जब्त किए।
प्रशासन की संयुक्त टीम ने मारा छापा
मामले की गंभीरता को देखते हुए नायब तहसीलदार, पटवारी, वन विभाग और पुलिस प्रशासन की एक संयुक्त टीम गठित की गई। जब टीम धौलपुर स्थित घटना स्थल पर पहुँची, तो वहां अवैध कटाई का मंजर देख अधिकारी भी दंग रह गए। बताया जा रहा है कि आरोपी संजय नाथ द्वारा बिना किसी पंचायत अनुमति या वैधानिक दस्तावेज के इन पेड़ों की कटाई करवाई जा रही थी।
जब्त माल वन विभाग के सुपुर्द
प्रशासनिक टीम ने मौके पर मौजूद सभी कटे हुए बांसों को तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। पंचनामा बनाने के बाद जब्त किए गए बांसों को सुरक्षा की दृष्टि से वन विभाग की सुपुर्दगी में दे दिया गया है।
जांच के दायरे में आरोपी
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, शासकीय भूमि पर लंबे समय से ये पेड़ लगे हुए थे, जो पर्यावरण और पंचायत की संपत्ति का हिस्सा थे।
पुलिस और राजस्व विभाग ने मामले को पूरी तरह जांच में ले लिया है।
अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि पर अवैध कटाई करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
ग्राम पंचायत के बिना अनुमति के ग्रामीणों ने बेच दिया जंगल
ग्राम धौलपुर में ग्रामीण ने बेच दिया बाँस का जंगल
शासकीय भूमि पर लगा है
बाँस का जंगल
ग्राम पंचायत ने की अधिकारी और वन विभाग से शिकायत
शिकायत के बाद अधिकारी और वन विभाग की टीम पहुंची जंगल
वन विभाग एवं ठेकेदार की मिली भगत
छिंदवाड़ा वन विभाग ठेकेदार और ग्रामीणों की मिली भगत
बाँस का जंगल देखने पहुंचे अधिकारी और वन विभाग की टीम
वन विभाग के ठेकेदार संजू की मिली भगत वन विभाग के कई खोले राज????
वन विभाग के अधिकारी का है संजू पर है आशीर्वाद
बाँस के जंगल में एक ही नाम काफी है संजू संजू संजू
वन विभाग के अधिकारी बोले
बाँस का पेड़ अभी बच्चा है
तीन-चार जिले में करता हूं खरीदी ठेकेदार संजू
आगे देखिए पाठ 2
दबंग इंडिया के पास है ठेकेदार संजू के कई राज
कन्हैया विश्वकर्मा छिंदवाड़ा दबंग इंडिया









