छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/
छिंदवाड़ा आज म.प्र.शासन की मंशा अनुरूप एवं जिला कलेक्टर हरेन्द्र नारायण के निर्देशानुसार भारत सरकार की एडिप योजनांतर्गत चिन्हित किये गये जमुनिया तहसील चौरई में निवासरत दिव्यांग गनाराम सनोडिया कि पैरो से दिव्यांग है।
उन्होंने अपनी समस्या जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र को बताया तो केन्द्र के प्रशासनिक अधिकारी पंचलाल चंद्रवंशी ने तुरंत ही दिव्यांग को एडिप योजनांतर्गत पंजीयन कर पैर का मेजरमेंट के लिए टेक्नीशियन को भेजा गया। टेक्नीशियन द्वारा गनाराम सनोडिया का पैर बनाकर केन्द्र में भेजा गया।
तत्पश्चात केन्द्र में बुलाकर गनाराम को पैर लगाया गया तथा उसे चलने की ट्रेनिंग केन्द्र में पदस्थ सीनियर फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. दीपिका वर्मा द्वारा दी गई।
दिव्यांग द्वारा बताया गया कि मेरा पैर गैगरिन नामक बीमारी से कट गया था जिससे मुझे दैनिक कार्य करने के लिए बहुत ही कठिनाईयों का सामना करना पडता था।
जिससे मैं बहुत दुखी रहता था किंतु आज मेरे चेहरे पर मुस्कान लाने का कार्य जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र छिंदवाडा द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर दिव्यांग एवं उनके परिवार ने जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र छिंदवाडा के प्रशासनिक अधिकारी व उनकी टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा









