नवरात्र में देवी मंदिरों व दुर्गा पंडालों के आयोजनों में होंगे सम्मिलित
छिन्दवाड़ा दबंग इंडिया:-छिन्दवाड़ा जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ का तीन दौरे पर छिन्दवाड़ा आगमन ।
आगमन उपरांत वे धार्मिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
जिले के विभिन्न सिद्ध देवी मंदिरों व दुर्गा पंडालों में माथा टेकेंगे साथ ही आयोजनों में सम्मिलित होंगे।
जिला कांग्रेस कार्यालय द्वारा प्रदत्त जानकारी के अनुसार नकुलनाथ दिनांक 23 सितम्बर दिन मंगलवार को प्रात: 11 बजे विशेष वायुयान से ईमलीखेड़ा हवाई पट्टी पर आगमन होगा।
आगमन उपरांत वे पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। दोपहर 1.00 बजे चौरई विधानसभा के चांद पहुंचेंगे यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में सम्मिलित होंगे।
दोपहर 2.30 बजे कपुर्दा के सिद्ध देवी मंदिर में माथा टेककर पूजा अर्चना करेंगे, दोपहर 04 बजे उनका शिकारपुर आगमन होगा।
अपरान्ह 4.30 बजे शिकारपुर में आयोजित नगर निगम क्षेत्र के वार्ड अध्यक्षों की बैठक में सम्मिलित होंगे।
सांय 6.30 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
दिनांक 24 सितम्बर दिन बुधवार नकुलनाथ परासिया विधानसभा क्षेत्र के उमरेठ ब्लॉक में दोपहर 1.00 बजे आगमन होगा।
आगमन उपरांत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में उपस्थित होंगे। दोपहर 2.00 बजे अम्बाड़ा के सिद्ध हिंगलाज माता मंदिर में माथा टेककर पूजा अर्चना करेंगे।
दोपहर 3.00 बजे जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके द्वारा आयोजित चुनरी यात्रा में सम्मिलित होंगे, तदोपरांत सांय 6 बजे माननीय नकुलनाथ का शिकारपुर आगमन होगा।
रात्रि 7 बजे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे।
दिनांक 25 सितम्बर नकुलनाथ छिन्दवाड़ा से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।