Home CITY NEWS छिंदवाड़ा के कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में फंसे 4 युवक, होमगार्ड की SDERF टीम...

छिंदवाड़ा के कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में फंसे 4 युवक, होमगार्ड की SDERF टीम ने 150 फीट गहराई से किया जीवंत रेस्क्यू

छिंदवाड़ा के कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में फंसे 4 युवक, होमगार्ड की SDERF टीम ने 150 फीट गहराई से किया जीवंत रेस्क्यू

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। छिंदवाड़ा मोहखेड़ ब्लॉक के ग्राम कुकड़ीखापा के वॉटरफॉल में रविवार को बड़ा हादसा टल गया।
तेज बारिश के बीच वॉटरफॉल घूमने आए नागपुर के चार युवक 150 फीट गहराई में फंस गए।
पानी का तेज बहाव देख दो युवक बेहोश हो गए।

सूचना मिलते ही होमगार्ड की SDERF टीम ने तत्परता दिखाई। डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट श्रीमती स्नेहलता पाठ्या के निर्देश पर कंपनी कमांडर गणेश कुमार धुर्वे के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम शासकीय वाहन MP 02 ZA 1125 से मौके के लिए रवाना हुई और महज 15 मिनट में स्पॉट पर पहुंच गई।

लगातार 2 घंटे तक मूसलाधार बारिश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर टीम ने चारों युवकों को सकुशल बाहर निकाल लिया।

रेस्क्यू टीम के हीरो –
कंपनी कमांडर गणेश कुमार धुर्वे, सैनिक राजा मर्सकोले (1210), स्पर्श यादव (1203), प्रवीण धुर्वे (16), सुमित शर्मा (1205), दीपेंद्र बरकडे (1202), अजय धुर्वे (75) और सचिन विश्वकर्मा (02)।

बचाए गए युवक –
सभी नागपुर नंदनवन के रहने वाले हैं और छिंदवाड़ा घूमने आए थे।

  1. श्याम बोरकर (25)
  2. अथर्व ओके (22)
  3. मनीष उइके (25)
  4. सतीश बावने (23)

सुरक्षित बाहर आने पर युवकों ने छिंदवाड़ा होमगार्ड टीम का आभार जताया।

बारिश में 150 फीट गहराई से 4 जिंदगियां बचाई

छिंदवाड़ा के कुकड़ीखापा वॉटरफॉल में नागपुर से आए 4 युवक फंस गए थे।
2 घंटे तक बारिश में चले रेस्क्यू ऑपरेशन में होमगार्ड SDERF टीम ने सभी को सुरक्षित निकाल लिया।
टीम को सलाम!
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा