Home CITY NEWS प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर संगठन ने खोला...

प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर संगठन ने खोला मोर्चा

प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर संगठन ने खोला मोर्चा

विभिन्न मांगों को लेकर आज कलेक्ट कार्यालय मे दिया ज्ञापन।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया /
यहां है प्रमुख मांगे

छिंदवाड़ा मैं ज्ञापन आज

  1. जिले भर के थानों में जो 400 से 500 ट्रेक्टर पुलिस अभिरक्षका में पिछले कई माह से खड़े हुए हैं उन्हें खनिज विभाग की कार्यवाही कर तुरंत छोड़ा जाये। एवं उनमें परिवहन विभाग की कार्यवाई न की जाये
  2. जो भी वाहन अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा जाता है इन वाहनो के प्रकरणों का निराकरण 8 दिनों के अंदर किया जावे अन्य जिलों पर वाहनो के प्रकरणों का निराकरण 3 दिनों के अंदर किया जाता है सिर्फ हमरे जिले छिंदवाड़ा पर ही प्रकरणों का निराकरण होने पर महीनो लग जाते है इस से वाहन मालिक पर पर किस्त भरने और अपने परिवार का भरण पोसन करने पर अत्यधिक कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है।
  3. वैध रॉयल्टी होने के बाद भी वाहनों को रोक कर थानों में खनिज विभाग द्वारा खड़ा किया गया है उन्हें तत्काल कार्यवाही कर छोड़ा जाने।
  4. रेत. म्हिी पुराव के खदानों के ठेकेदारों को निर्देश दिया जाये किडम्फर एवं ट्रेक्टर में जितनी मात्रा में रेत रेत गिरी भरी जाती है उतनी मात्रा की प्रत्येक ट्रिप में रॉयल्टी उप्लब्ध कराई जावे।
  5. यदि खदान बाला वाहनों को रॉयल्टी उप्लब्ध नहीं कराता है तो खदान वाले पर भी कार्यवाई।
  6. प्रशासन द्वारा जो कैमरा जांचनाका ग्राम सर्रा में लगा है इसी तरह का जांचनाका सिल्लेवानी एंव सिवनी रोड पर भी लगाया जाये ऐसा हमरी यूनियन चाहती है जिससे की अवैध उत्खनन और परिवहन पर रोक लगेगी।
  7. शहर की भोगोलिक स्तिथी को देखते हुऐ हर स्थान पर डम्पर जाना संभव नहीं है इस कारण हमको ट्रेक्टरों से मटेरियल छोटी गलियों में शिफ्ट करना पड़ता अतएव हमारी मांग है किनगर निगम क्षेत्र के अंदर ट्रेक्टरों को न पकड़ा जावे क्यों किउसमें भरा हुआ माल रॉयल्टी पै होता है।
  8. यदि कोई वाहन अवैध खनिज परिवहन करते पाया जाता है तो उस पर पर्यावरण क्षतिपूर्ति की कार्यवाही न लगाई जाती जो की वाहनों पर न लगाकर मशीनों पर लगाई जाना चाहि क्यू की मशीनों से पर्यावण को छति पहुँचती है वाहनों से नहीं।
  9. अवैध परिवहन एंव उत्खनन पर रोक के लिये हमारा यूनियन हमेशा आपके साथ होगा ।
  10. हमारा व्यापार भवन निर्माण पर ही निर्भर रहता है वर्तमान में नगर निगम द्वारा भवन निर्माण की अनुमती नहीं दी जा रही है इस ओर भी प्रशासन ध्यान दे।
  11. हमारी मांगो का जल्द से जल्द निराकरण करने की कृपा करे अन्यथा हमरी मांगे पूरी न होने पर यूनियन के दवारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिस की जिम्मेदारी शासन प्रशासन।
    छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा