11 सितंबर को ग्राम पंचायत सुसरई लगेगा सीएम जन विश्वास अभियान शिविर
*लंबे समय से अपने क्षेत्र में काम में लापरवाही करने वाले कर्मचारियों पर सकती है कार्रावाई, कलेक्टर के संकेत
*जन विश्वास शिविर में ग्रामीणों से चर्चा करेंगे वरिष्ठ अधिकारी।
*शिकायत के आधार पर हुई होगी कार्रवाई।
*विकास के नाम पर लाखों की लूट हो सकती है पंचायत पर कार्रवाई।
*गांव का विकास नहीं ,अपना खुद का विकास
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा
बैठक में जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों व जनसुनवाई आवेदनों के निराकरण और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 के जिले में क्रियान्वयन की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत, वनमंडल अधिकारी, अपर कलेक्टर सहित जिला प्रशासन और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय एवं मुख्यालय स्तर के अधिकारी सभाकक्ष में उपस्थित थे,।
जबकि जिले के अन्य सभी एसडीएम एवं खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल थे।
11 सितंबर को सुसरई में लगेगा सीएम जन-विश्वास शिविर –
छिंदवाड़ा कलेक्टर नारायन ने बताया कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत जिले से निर्धारित रोस्टर में आंशिक संशोधन करते हुए अगला क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम बीते शुक्रवार को जन्माष्टमी पर्व के कारण इस सप्ताह शुक्रवार 11 सितंबर को छिंदवाड़ा विकासखंड के ग्राम सुसरई में आयोजित किया गया है।
उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को इस शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने और आमजन की अधिक से अधिक शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने सभी अधिकारियों को आगामी शिविर के लिए चयनित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का गंभीरता के साथ संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
शिविर दिवस में अपनी संस्थाओं का निरीक्षण नहीं करने वालों को जारी होंगे नोटिस – कलेक्टर नारायन ने निर्देश ।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










