Home CITY NEWS 20 में से 19 पंच सरपंच के खिलाफ, अविश्वास प्रस्ताव पारित; सिर्फ...

20 में से 19 पंच सरपंच के खिलाफ, अविश्वास प्रस्ताव पारित; सिर्फ एक पंच ने दिया साथ

20 में से 19 पंच सरपंच के खिलाफ, अविश्वास प्रस्ताव पारित; सिर्फ एक पंच ने दिया साथ

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया /छिंदवाड़ा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत नेर में आज सरपंच कीर्ति अमन उइके की कुर्सी गई, मतदान में सरपंच समेत 21 सदस्य हुए शामिल; दो वोट पक्ष में, 19 खिलाफ
नेर ग्राम पंचायत नेर में मंगलवार को सरपंच कीर्ति के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव भारी बहुमत से पारित हो गया।
पंचायत के 20 पंचों में से 19 ने सरपंच के खिलाफ मतदान किया। मतदान में सरपंच समेत कुल 21 लोग शामिल हुए, जिनमें सरपंच के पक्ष में महज दो वोट पड़े, जबकि 19 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया।
नतीजे ने पंचायत में सरपंच के खिलाफ बने असंतोष को साफ तौर पर सामने ला दिया।

सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर लंबे समय से पंचायत में नाराजगी का माहौल बताया जा रहा था।

पंचायत के विभिन्न कार्यों और कार्यशैली को लेकर पंचों के बीच असंतोष था।

इसी के चलते ग्रामीणों के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अश्वनी रघुवंशी और नितेश पटेल ने पंचों को एकजुट किया और सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए एसडीएम के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया था।

मतदान से खुली नाराजगी की तस्वीर

एक सितंबर को प्रशासन की निगरानी में अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया।
इसमें सरपंच सहित पंचायत के कुल 21 सदस्य मतदान में शामिल हुए।
परिणाम सामने आने के बाद सरपंच के पक्ष में केवल दो मत रहे, जबकि 19 मत अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में पड़े। यानी पंचों के बीच सरपंच के समर्थन में महज दो मत ही रह गए।
मतदान के इस आंकड़े ने पंचायत में सरपंच के खिलाफ चल रही नाराजगी की तस्वीर साफ कर दी।

ग्रामसभा में सूचना नहीं देने से लेकर प्लाटिंग तक के आरोप

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष अश्वनी रघुवंशी ने सरपंच की कार्यशैली को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि ग्रामसभा की बैठकों की जानकारी तक जनप्रतिनिधियों को समय पर नहीं दी जाती थी। पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से प्लाटिंग किए जाने के आरोप भी लगाए गए। इसके अलावा निर्माण कार्यों में व्यापक स्तर पर भ्रष्टाचार होने की शिकायत भी सामने आई थी।

इन आरोपों और पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर पंचों में लगातार असंतोष बढ़ता गया। आखिरकार मामला अविश्वास प्रस्ताव तक पहुंचा और मंगलवार को हुए मतदान में सरपंच को अपनी कुर्सी गंवानी पड़ी।

उपसरपंच अमित रघुवंशी को मिला अस्थायी प्रभार

अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के बाद पंचायत के उपसरपंच अमित रघुवंशी को ग्राम पंचायत का अस्थायी प्रभार सौंपा गया है। अब पंचायत में नए सरपंच के चुनाव की प्रक्रिया होगी।

जनपद पंचायत के अधिकारी नन्हरिया ने बताया कि एसडीएम के आदेश के बाद ग्राम पंचायत नेर में नए सरपंच के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। चुनाव की आगामी प्रक्रिया प्रशासनिक आदेश और निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।

कुछ पुराने मामलों में आगे ग्राम पंचायत नेर मे हो सकती है बड़ी कार्रावाई।


छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा