छिंदवाड़ा से 17 वर्षीय किशोर लापता, वृंदावन जाने की बात कह कर निकला
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा जिले के रेलवे कॉलोनी पातालेश्वर निवासी 17 वर्षीय मोहित माहोरे पिता वसंत माहोरे 05 सितंबर 2026 से लापता है।
परिजनों के अनुसार, आखिरी बार उसे छिंदवाड़ा रेलवे स्टेशन से ऑटो में बैठते हुए देखा गया था।
घर पर वह वृंदावन जाने की बात कह रहा था, उसके बाद से उसका कोई संपर्क नहीं हो पाया है।
हुलिया: उम्र 17 वर्ष, हाइट 6 फीट, रंग सांवला, अंतिम बार काली शर्ट और खाकी पैंट पहने हुए था।
परिजनों ने थाना छिंदवाड़ा में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज कराई है। यदि किसी भी व्यक्ति को यह किशोर कहीं दिखाई दे या कोई जानकारी मिले तो कृपया नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें – 8815519155, 7227800773
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि आपकी एक छोटी सी सूचना बच्चे को सकुशल घर पहुंचा सकती है।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा








