राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कांग्रेस में भारी आक्रोश:- छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया:- छिंदवाड़ा उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद मैदान का कथित तौर पर शुद्धिकरण कराए जाने और इस मुद्दे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा सवाल उठाने पर उनके खिलाफ FIR दर्ज होने के मामले में जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष श्री सुरेश कपाले ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है।
कपाले ने कहा कि इस घटना से और उसकी संकीर्ण सोच वाली मानसिकता उजागर हो गई है।
पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली स्थल का शुद्धिकरण कर दलितों का अपमान किया गया और जब जननायक राहुल गांधी ने छुआछूत के इस गंभीर मुद्दे का विरोध किया तो दोषियों पर कार्रवाई के बजाय उन्हीं के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया।
यह पूरा घटनाक्रम की दलित विरोधी सोच का प्रत्यक्ष प्रमाण है। अपराधियों को संरक्षण दे रही है और आवाज उठाने वालों का दमन कर रही है।
कपाले ने कहा कि जब दलितों का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष नेताओं के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार हो रहा है, तो आम दलित व्यक्ति की स्थिति की कल्पना आसानी से की जा सकती है। एफआईआर से सवाल नहीं दबेंगे, प्रधानमंत्री को इसका जवाब देना ही होगा। पूरी कांग्रेस पार्टी राहुल गांधी के साथ मजबूती से खड़ी है।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










