Home CITY NEWS जिला कांग्रेस कार्यालय से कावड़ यात्रा, चल कांवरिया शिव के धाम,

जिला कांग्रेस कार्यालय से कावड़ यात्रा, चल कांवरिया शिव के धाम,

जिला कांग्रेस कार्यालय से कावड़ यात्रा, चल कांवरिया शिव के धाम,

जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत;

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा/ ​छिंदवाड़ा : भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा, तपस्या और समर्पण के प्रतीक पवित्र सावन माह के उपलक्ष्य में छिंदवाड़ा में धार्मिक उत्साह के साथ कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया।

छिंदवाड़ा कांग्रेस परिवार एवं धार्मिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिवभक्त शामिल हुए।

​कावड़ यात्रा की शुरुआत से पूर्व जिला कांग्रेस भवन में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जहां संगीतमय भजनों पर श्रद्धालु लीन नजर आए। इसके पश्चात पूजा-अर्चना कर कावड़ यात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ हुई।

पवित्र नदियों से लाया गया नर्मदा जल लेकर भक्त ‘बम-बम भोले’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष के साथ पैदल रवाना हुए।

लगभग 3 किलोमीटर की इस कावड़ यात्रा का मार्ग में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया।

​पातालेश्वर धाम में जलाभिषेक और भंडारा

कावड़ यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई सुप्रसिद्ध पातालेश्वर धाम पहुंची। यहां भक्तों ने विधि-विधान से नर्मदा जल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। यात्रा के सफल समापन के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा