राखी भाई बहन का प्यार,
रक्षाबंधन धागों का त्यौहार
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया
भाई बहन का प्यार राखी धागों का त्यौहार इस बार रक्षाबंधन 28 अगस्त को है।
रक्षा बंधन भाई और बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास ।
एक-दूसरे की रक्षा के वचन का प्रतीक है।
बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी रक्षासूत् बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
जबकि भाई उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं।
रक्षाबंधन का पावन पर्व 28 अगस्त 2026 शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने का कुल शुभ समय सुबह 5:57 बजे से सुबह 9:48 बजे तक ।
पूर्णिमा तिथि आरंभः 27 अगस्त 2026, सुबह 9:08 बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्तः 28 अगस्त 2026, सुबह 9:48 बजे
राखी बांधने का शुभ मुहूर्तः सुबह 5:57 से 9:48 बजे तक होगा।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










