बोल बम सरकार की विशाल कावड़ यात्रा 16 अगस्त को
आस्था में है विश्वास
विश्वास ही है आस्था
कावड़ यात्रा का पांचवा वर्ष
4 वर्षों से लगातार बोल बम सरकार मित्र मंडल द्वारा कावड़ यात्रा का आयोजन करते चली आ रही है यहां पांचवा वर्ष है ।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया /छिंदवाड़ा
कावड़ यात्रा भगवान शिव के प्रति अटूट श्रद्धा, तपस्या और समर्पण का प्रतीक है।
इसमें भक्त पवित्र नदियों से जल भरकर पैदल अपने स्थानीय शिव मंदिरों तक लाते हैं और सावन पर शिवलिंग का जलाभिषेक करते है।
बोल बम सरकार मित्र मंडल द्वारा दिनांक 16 अगस्त को विशाल कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है।
यहां कावड़ यात्रा मां चंडी देवी मंदिर नेर से 16 अगस्त को सुबह 9:00 बजे और शाम तक पातालेश्वर धाम छिंदवाड़ा पहुंचेगी।
15 किलोमीटर की विशाल कावड़ यात्रा।
जगह-जगह पर होगा कावड़/ यात्रा का भव्य स्वागत
जैसे ही कावड़ यात्रा मां चंडी देवी मंदिर से प्रारंभ होगी।
उसके बाद जगह-जगह पर कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत होगा।
कावड़ यात्रा के समापन के बाद बोल बम सरकार मित्र मंडल के द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।
बोल बम सरकार मित्र मंडल द्वारा कावड़ यात्रा मे शामिल होने के लिए भोले के भक्तों से अपील की है।
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा










