समाज को नशे के अभिशाप से मुक्त करने तथा युवा पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से
नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक
पूरे प्रदेश में संचालित किया जा रहा है।
छिंदवाड़ा जिले में अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ किया गया है।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया / छिंदवाड़ा आज थाना देहात छिंदवाड़ा( म.प्र )पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोआमा चौक में नशे से दूरी है जरूरी 2.0 नशा मुक्ति अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई नशे से दूर रहने के संबंध में बताया गया एवं नशा करने से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में अवगत कराया गया जीवन में कभी नशा नहीं करना और ना ही अपने परिवार की किसी सदस्य को नशा करने देना समाज और राष्ट्र को नशा मुक्त बनाने के लिए शपथ दिलाकर आवश्यक रूप से समझाइए दी गई जिसमे की संख्या 40- 50 के करीबन रही कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक गोविंद सिंह राजपूत, स.उ.नि नितेश ठाकुर बड़ी संख्या में समस्त स्टाफ और क्षेत्र के लोग उपस्थित थे।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










