Home CITY NEWS पहली ही बारिश में अस्पताल में भरा पानी, गर्भवती महिला दीपिका ...

पहली ही बारिश में अस्पताल में भरा पानी, गर्भवती महिला दीपिका जिला अस्पताल किया गया रेफर

पहली ही बारिश में अस्पताल में भरा पानी, गर्भवती महिला दीपिका परेशान, जिला अस्पताल किया गया रेफर

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। छिंदवाड़ा जिला मुख्यालय से लगभग 15 किलोमीटर दूर स्थित चांद रोड पर ग्राम पिंडारी कला अस्पताल में पहली ही बारिश का पूरा पानी भर गया।

इससे अस्पताल में आए मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि जब भी बारिश होती है, पूरे अस्पताल में पानी भर जाता है और लाखों रुपये का रखा हुआ सामान खराब हो जाता है।

‘हो सकता है कभी भी बड़ा हादसा,,,,

कई बार तो बारिश के कारण अस्पताल में बिजली का करंट तक आ जाता है, लेकिन अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी सरकारी अस्पताल की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

गर्भवती महिला दीपिका कुशवाहा के परिजन होते रहे परेशान।

इलाज नहीं मिलने पर गर्भवती महिला को किया रेफर

बारिश के दौरान ग्राम पिंडारी कला उप स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिला दीपिका कुशवाहा इलाज के लिए अस्पताल पहुंची थीं।
तभी अचानक तेज बारिश हो गई अस्पताल में पानी ज्यादा भरने के कारण महिला का इलाज नहीं हो पाया, जिससे वे काफी परेशान हुईं। इसके बाद तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यहाँ कोई भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

अधूरा निर्माण कार्य बना कारण

अस्पताल के बाहर इस समय अधूरा निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है और बारिश का पानी अस्पताल के अंदर घुस रहा है। बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

ग्रामीण क्षेत्र का सबसे बड़ा हॉस्पिटल है पिंडरई कला ।

कर लेते हैं मोबाइल बंद।
इस संबंध में जब अधिकारी से संपर्क किया गया तो उनके मोबाइल नंबर बंद थे।

आगे देखिए बेहाल अस्पताल की व्यवस्था।

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा