Home CITY NEWS कमलनाथ व नकुलनाथ ने पेयजल संकट से निपटने प्रदान किए तीन पानी...

कमलनाथ व नकुलनाथ ने पेयजल संकट से निपटने प्रदान किए तीन पानी के टैंकर

कमलनाथ व नकुलनाथ ने पेयजल संकट से निपटने प्रदान किए तीन पानी के टैंकर

-राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय पेयजल टैंकर प्रदान किए

छिन्दवाड़ा दबंग इंडिया:- छिंदवाड़ा मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने नगरवासियों को एक और सौगात दी है।

जिला मुख्यालय छिन्दवाड़ा पर गहराए पेयजल संकट से निपटने हेतु जनहित में पेयजल टैंकर प्रदान किए हैं।

इन टैंकरों के माध्यम से अतिप्रभावित क्षेत्रों में सुविधानुसार नागरिकों तक पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
टैंकरों को पार्षद के माध्यम से संचालित किया जाएगा ताकि प्रभावित क्षेत्रों में सुगमता के साथ शुद्ध व पर्याप्त जल आपूर्ति की जा सके।

कमलनाथ के पिता व नकुलनाथ के दादा स्व. श्री महेन्द्र नाथ जी की स्मृति में निर्मित ट्रस्ट (महेन्द्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट) से उत्तम गुणवत्ता वाले पानी के टैंकरों को स्थानीय राजीव भवन स्थित कांग्रेस कार्यालय से वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किए।

विदित हो कि इसके पूर्व भी नेताद्वय ने नगर पालिक निगग, नगर पालिक, नगर परिषद सहित जिले की ग्राम पंचायतों, नगर पंचायत व जनपदों को सैकड़ों की संख्या में पानी के टैंकर प्रदान किए हैं।

नगर पालिक निगम क्षेत्र में गहराए गम्भीर पेयजल संकट के दौर में नगर के नागरिकों तक शुद्ध व सुचारू पेयजल आपूर्ति को पुख्ता व सुनिश्चित करने की मंशा से कमलनाथ एवं माननीय नकुलनाथ ने स्व. महेन्द्र नाथ मेमोरियल ट्रस्ट से पानी के टैंकर प्रदान किए हैं।

पांढुर्ना जिला प्रभारी व वरिष्ठ कांग्रेस जनप्रतिनिधि गंगाप्रसाद तिवारी, छिन्दवाड़ा विधानसभा प्रभारी गोविंद राय, संगठन महासचिव गुरूचरण खरे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो एवं नेता प्रतिपक्ष श्रीमती हंसा अम्बर दाढ़े, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयूआई, कांग्रेस सेवादल, समस्त विभाग व प्रकोष्ठ सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस जनप्रतिनिधियों ने सामूहिक रूप से हरी झंडी दिखाकर तीन पानी के टैंकर रवाना किए।

सभी टैंकरों से नगर मुख्यालय के अतिप्रभावित क्षेत्रों व वार्डों में पेयजल आपूर्ति करने में मददगार साबित होंगे।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा