Home CITY NEWS रामनाथ ओकटे जी के निधन पर कमलनाथ एवं नकुलनाथ ने गहन...

रामनाथ ओकटे जी के निधन पर कमलनाथ एवं नकुलनाथ ने गहन दुख व्यक्त किया

रामनाथ ओकटे जी के निधन पर कमलनाथ व नकुलनाथ ने गहन दुख व्यक्त किया

छिन्दवाड़ा:- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने छिन्दवाड़ा जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे के बड़े भाई श्री रामनाथ ओकटे जी के निधन पर गहन दुख व्यक्त किया है।
नेताद्वय ने अपने शोक संदेश में दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान देने व शोकाकुल परिवार को यह दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की है।

कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री रामनाथ ओकटे जी का निधन दुखद है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्री चरणों में स्थान और शोकाकुल परिवार को यह असीम दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।

नकुलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि श्री रामनाथ ओक्टे जी के निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार एवं समस्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने का संबल और शक्ति प्रदान करें।

दबंग इंडिया परिवार की ओर से श्री रामनाथ ओकटे जी को विनम्र श्रद्धांजलि।

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा