शासन के निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया छिंदवाड़ा /आज जिला स्तरीय कार्यक्रम छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य में शासकीय राजमाता सिंधिया गर्ल्स कॉलेज छिंदवाड़ा में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में शेषराव यादव, नगर निगम महापौर विक्रम अहके सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं कलेक्टर हरेंद्र नारायन, सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, एसडीएम छिंदवाड़ा सुधीर जैन, नगर निगम आयुक्त सी पी राय, सीईओ जनपद छिंदवाड़ा श्रीमती स्वाति सिंह, म. प्र. जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक अखिलेश जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक व पत्रकारगण उपस्थित थे।
इस दौरान अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों, जल दूतों, स्वयं सेवी संस्थाओं और नागरिकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के संदेश का वाचन भी किया गया तथा तहसील बिछुआ के समूह द्वारा लोक नृत्य के माध्यम से पर्यावरण एवं जल संरक्षण का संदेश दिया गया।
जलगंगासंवर्धनअभियान
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










