छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा ,/छिन्दवाड़ा:- बैतूल नेशनल हाईवे पर ग्राम टेमनीखुर्द में गत दिवस हुए भीषण सड़क हादसे में दिवंगतजनों के परिजनों को ढांडस बंधाने के साथ ही आर्थिक सहयोग कमलनाथ एवं नकुलनाथ की ओर से प्रदान किया गया।
नेताद्वय की ओर से प्रत्येक दिवंगत के परिजनों को अनुग्रह राशि प्रदान कर आगे भी हर सम्भव मदद के लिए आश्वस्त किया। घायलों के इलाज से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर उन्हें भी हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।
कांग्रेस परिवार का प्रतिनिधि मंडल ग्राम मछेरा पहुंचा जहां उन्होंने सर्वप्रथम शोकाकुल परिवारजनों से भेंट करते हुए इस अपार दुख की घड़ी में कमलनाथ एवं नकुलनाथ की ओर से शोक संवेदनाएं व्यक्त की साथ ही दिवंगतजनों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए परिजनों को सांत्वना दी।
पारिवारिक परिस्थितियों पर चर्चा कर प्रत्येक शोकसंतप्त परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहयोग प्रदान करते हुए आगे भी हर सम्भव मदद के लिए आश्वास्त किया।
टेमनी दुर्ख सड़क दुर्घटना के दिवंगत श्री बब्बू राजबैठे, श्रीमती सवित्री बाई, श्रीमती शिवकली, श्रीमती लीलीवती, श्री संतोष सबनेरे एवं श्रीमती सुकरवती के निवास पहुंचकर कांग्रेसजन ने उनके परिवारजनों को कमलनाथ एवं नकुलनाथ की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान कर शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवारजनों को ढांडस बंधाया।
कमलनाथ एवं नकुलनाथ के अनुशंसा पर पांढुर्ना विधायक निलेश उइके ने भी प्रत्येक शोकाकुल परिवार के सदस्यों को आर्थिक सहयोग दिया।
शोकाकुल परिवारजनों के बीच जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे पांढुर्ना जिला प्रभारी गंगाप्रसाद तिवारी पांढुर्ना जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जतन उइके पांढुर्ना विधायक निलेश उइके , प्रमोद सूर्यवंशी, दिगम्बर ठाकरे, दीनदयाल यदुवंशी,सदाशिव धुर्वे, दुबेलाल चन्द्रवंशी, विजय गावंडे व रघुवीर मोहने, राजेश धुर्वे, सीताराम वाडिवा, ललित लांजेवार, महेन्द्र देशमुख व ईवर वाडिवा सहित अन्य कांग्रेस के जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा










