Home CITY NEWS पांढुर्णा विधायक निलेश ने घायलों एवं उनके परिजनों से की चर्चा

पांढुर्णा विधायक निलेश ने घायलों एवं उनके परिजनों से की चर्चा

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा /आज छिंदवाड़ा-बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेमनी खुर्द के समीप ग्राम माछेरा में हुआ भीषण सड़क हादसा अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक एवं झकझोर देने वाला है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही पांढुर्णा विधायक निलेश उईके ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लेते हुए घायलों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने हेतु जिला अस्पताल छिंदवाड़ा पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की।

इसके उपरांत विधायक निलेश उईके ने कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों एवं उनके परिजनों से मुलाकात की, उनका हालचाल जाना तथा हर संभव सहायता और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

इस कठिन घड़ी में कांग्रेस परिवार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।
हम प्रशासन से भी मांग करते हैं कि घायलों के उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने दी जाए तथा प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाए।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें, शोक संतप्त परिवारों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें तथा सभी घायलों को शीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा