Home CITY NEWS भागवत कथा छठा दिन: कंस वध प्रसंग के साथ आज धूमधाम से...

भागवत कथा छठा दिन: कंस वध प्रसंग के साथ आज धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाहोत्सव

दबंग इंडिया ​छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा नरसिंहपुर रोड स्थित खापाभाट (सिद्धि विनायक वार्ड क्र. 10) में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के छठे दिन आज शनिवार को विभिन्न दिव्य प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। 1 जून से 8 जून 2026 तक चलने वाले इस भव्य आयोजन के षष्ठम् दिवस पर कथा व्यास श्री शुभम कृष्ण शास्त्री (छोटे सरकार) द्वारा महारास लीला, कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद और श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाहोत्सव की कथा सुनाई जाएगी। इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मिणी के विवाह की भव्य झांकी भी सजाई जाएगी।

​इससे पहले, कथा के पांचवें दिन कथा व्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने पूतना उद्धार, नामकरण लीला, माखन चोरी लीला, गोचारण लीला, कालिया नाग मर्दन, गोवर्धन पूजन और छप्पन भोग कथा का संगीतमय वाचन किया। इन अलौकिक प्रसंगों को सुनकर पंडाल में उपस्थित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।

​यह महोत्सव मुख्य यजमान श्री विष्णुप्रसाद – शिवकुमारी साहू एवं निवेदक श्री हरिओम साहू के निज निवास पर आयोजित किया जा रहा है। आयोजन को लेकर पूरे कथा पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। साहू परिवार और समस्त सहयोगियों ने क्षेत्रवासियों से सपरिवार कथा में पधारकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 03:00 बजे से शाम 07:00 बजे तक निर्धारित है।

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा