Home CITY NEWS 71वें स्थापना दिवस पर छिंदवाड़ा में गूंजा मध्यप्रदेश गान, परेड ग्राउंड में...

71वें स्थापना दिवस पर छिंदवाड़ा में गूंजा मध्यप्रदेश गान, परेड ग्राउंड में हुआ भव्य समारोह

71वें स्थापना दिवस पर छिंदवाड़ा में गूंजा मध्यप्रदेश गान, परेड ग्राउंड में हुआ भव्य समारोह

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया । छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर आज पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय समारोह धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती रंगारंग प्रस्तुतियों ने सबका मन मोहा। कलाकारों ने लोकनृत्य और गीतों से भारत के हृदय प्रदेश की झलक पेश की।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की नई कहानी लिख रहा है। कार्यक्रम का समापन मध्यप्रदेश गान के साथ हुआ।

मध्यप्रदेश_स्थापना_दिवस के अवसर पर पुलिस ग्राउंड छिन्दवाड़ा में सांसद विवेक बंटी साहू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण किया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा