Home CITY NEWS शादी समारोह में रायता पीने से 200 से अधिक लोगों को लगा...

शादी समारोह में रायता पीने से 200 से अधिक लोगों को लगा रेबीज इंजेक्शन

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया।
/ छिंदवाड़ा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ग्राम भैंसादंड में बुधवार को एक गाय बीमार हुई।
जिससे 200 से अधिक लोगों को इंजेक्शन लगा लिए। इंजेक्शन
लगाने लगातार उपस्वास्थ्य केंद्र में भीड़ लगी रही।
भैंसादंड निवासी लेखराम सोनी की गाय को 2 माह पहले कुत्ते ने काटा था।

जानकारी परिवार को नहीं थी। हाल ही में राजू सोनी के घर पर पारिवारिक शादी थी।
शादी में गांव के लोगो गए हुए थे। शादी में कई प्रकार का भोजन बना हुआ था।
खाना खाने के साथ रायता पिया था।
यह रायता गाय के दूध से बना हुआ था।
जैसे ही ग्रामीणों को आज गाय के बीमार होने और उसके कुत्ते काटने की जानकारी लगी, हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों को डर था कि संबंधित गाय का रायता पीने से उन्हें रेबीज ना फैल जाए।

ग्रामीणों ने गाय में रेबीज की बीमारी होने की आशंका भी व्यक्त की। उन्होंने यह जानकारी संबंधित चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ को दी। इसके बाद ग्राम रोहना कला उप स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल से हजारों की संख्या में रेबीज के इंजेक्शन बुलवाए गए।

देखते ही देखते पंचायत का स्टाफ भी पहुंचा और स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं ने हर उस ग्रामीण को इंजेक्शन लगाना शुरू कर दिया, जिन्होंने शादी में रायता पिया था।
ग्राम पंचायत भैंसदंड के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गाय के अचानक बीमार होने से लोगों में रेबीज की बीमारी फैलने की आशंका फैली।
शादी में बनाए गए रायता में 15 लीटर मही ही लेखराम के घर से आया था, शेष मही दूसरे घरों से भी आया था।
जिसे संबंधित गाय के दूध से बनाया गया था।
फिलहाल सभी ग्रामीणों को रेबीज के इंजेक्शन लगाए गए हैं।
शादी पार्टी में आए लोगों की बनाई जा रही है सूची।
सोनकर समाज भवन से हुई थी शादी

शादी पार्टी में सब की पसंद होता है रायता।

गर्मियों में रायता का सबसे ज्यादा महत्व।

दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा