Home CITY NEWS छिंदवाड़ा स्कूल समय परिवर्तन 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

छिंदवाड़ा स्कूल समय परिवर्तन 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया /छिंदवाड़ा जिले में ग्रीष्म ऋतु में तापमान में हो रही वृद्धि को दृष्टिगत रखते विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इस हेतु जिला छिन्दवाड़ा की समस्त शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई/आई.सी.एस.ई./अनुदान प्राप्त / माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि
विद्यालयों का संचालन प्रातः 07:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक किया जायें। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा।

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा