Home CITY NEWS भीषण सड़क हादसे के पीड़ितों से मिले जीतू

भीषण सड़क हादसे के पीड़ितों से मिले जीतू

पटवारी बोले 10 लोगों की मौत, जिला प्रशासन की लापरवाही

पटवारी बोले-दुख की इस घड़ी में कांग्रेस आपके साथ”

छिंदवाड़ा | दबंग इंडिया (कन्हैया विश्वकर्मा)

छिंदवाड़ा-नागपुर रोड पर हुए हृदय विदारक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है।

इस भीषण दुर्घटना में अपनी जान गंवाने वाले परिवारों को ढांढस बंधाने के लिए मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी आज छिंदवाड़ा पहुंचे।

उन्होंने शोकाकुल परिवारों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे पटवारी

हादसे की सूचना मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी विशेष रूप से मोहखेड़ ब्लॉक पहुंचे।

उन्होंने मृतक यात्रियों के परिजनों से चर्चा की और उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि “कांग्रेस परिवार हर कदम पर आपके साथ खड़ा है।

इस अपूरणीय क्षति की भरपाई तो नहीं की जा सकती, लेकिन हम आपके न्याय और सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

हादसे की भयावहता: 10 की मौत, 39 घायल

बता दें कि छिंदवाड़ा-नागपुर मार्ग पर हुए इस भीषण बस हादसे ने कई हंसते-खेलते परिवारों को उजाड़ दिया।

दुर्घटना में मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें 6 पुरुष, 3 महिलाएं और 1 मासूम बच्चा शामिल है।

बस में सवार सभी यात्री मोहखेड़ ब्लॉक के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे में 39 से अधिक यात्री घायल हुए हैं, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस दौरे के दौरान पटवारी ने घायलों के बेहतर इलाज और प्रभावित परिवारों के लिए उचित मुआवजे की मांग पर भी जोर दिया।

स्थानीय निवासियों में भी इस हादसे को लेकर भारी आक्रोश और दुख देखा जा रहा है।

दबंग इंडिया ब्रेकिंग न्यूज़
कन्हैया विश्वकर्मा, छिंदवाड़ा