Home CITY NEWS शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा महिंद्रा द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन

शासकीय आईटीआई छिंदवाड़ा महिंद्रा द्वारा कैंपस ड्राइव का हुआ आयोजन

कैंपस ड्राइव में 27 प्रशिक्षणार्थी चयनित

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा /छिंदवाड़ा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा में आज सोमवार को महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड, पीथमपुर द्वारा आईटीआई उत्तीर्ण पुरुष प्रशिक्षणार्थियों के लिए कैंपस ड्राइव का आयोजन किया गया।

इस प्लेसमेंट ड्राइव में कुल 66 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया।
कंपनी के प्रतिनिधि मुकेश सिरोही एवं उनकी टीम ने उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों का साक्षात्कार लिया, जिसके पश्चात 27 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को 13,646 रुपये मासिक वेतन प्रदान किया जाएगा।

 संस्था के प्राचार्य श्री शुभम निमजे, प्रशिक्षण अधीक्षक  सी.बी. उईके एवं प्लेसमेंट अधिकारी  शिव कुमार सनोडिया ने चयनित प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा कंपनी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया। 

प्लेसमेंट अधिकारी शिव कुमार सनोडिया ने जानकारी दी कि चयनित प्रशिक्षणार्थियों की जॉइनिंग 27 मार्च 2026 को पीथमपुर में होगी।
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा