Home CITY NEWS ग्राम माल्हनवाड़ा छिंदवाड़ा में श्रीमद देवी भागवत कथा

ग्राम माल्हनवाड़ा छिंदवाड़ा में श्रीमद देवी भागवत कथा

दिनांक 19 मार्च से 27 मार्च तक
देवी भागवत प्रवचन समय रात्रि 8:00 बजे से 11:00 बजे तक
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा/

छिंदवाड़ा चैत्र नवरात्रि पर ग्राम पंचायत माल्हनवाड़ा में चल रही देवी भागवत कथा।
तृतीय दिवस पर श्रीधाम अयोध्या जी से पधारे अंतरराष्ट्रीय संत श्री अनूप जी महाराज ने देवी जी के स्वरूप की चर्चा करते हुए बताया कि यह संसार शक्ति से ही चलता है
जो कि आदि जननी मां भगवती की देन है ।

सनातन परंपरा ही अपने देश की माटी को मां का दर्जा देती है। भारत में कितने भी धर्म हों पर सबका उद्देश्य ये है कि कैसे मानवता का विकास हो यह बात अगर सब समझें तो आपसी भेद भाव समाप्त किया जा सकता है ।

भीष्म पितामह के अंतिम समय का वर्णन करते हुए अनूप महाराज जी ने बताया कि व्यक्ति के अपने कर्मों का फल भोगना होता है ।

व्यक्ति को जीवन सदा ध्यान रखना चाहिए कि कुछ कर्म भगवान के खाते में बढ़िया नोट रहे जिसे देखकर भगवान कृपा करने को मजबूर हो जाएं ।

कलयुग का इस धरती पर प्रवेश की कथा सुनाते हुए महाराज श्री ने बताया कि जो जो हमारे वेद पुराणों में हजारों साल पहले बता दिया गया था आज वही सब अक्षरशः हो रहा है ।
इसीलिए भगवान की कथा और वेदों पुराणों का सार आज भी प्रासंगिक है । सृष्टि के निर्माण की चर्चा करते हुए महाराज श्री के माता सती के देह त्याग के कथा सुनाई ।

माता सती के 51 शक्तिपीठों की चर्चा सुनकर सब भक्तगण आनंदित हुए ।

पुनः माता पार्वती के रूप में अवतरित होने के कथा सुनाते हुए महाराज श्री ने बेटियों के सम्मान की चर्चा करी ।

भगवान भोलेनाथ को वर के रूप में पाने के लिए माता पार्वती की तपस्या और “का लेके शिव के मनाई हो….” भजन पर श्रोता झूम उठे ।भगवान भोलेनाथ के विवाह की दिव्य कथा का रसपान लोगों ने किया और कथा के आयोजन से क्षेत्र में बहुत उत्साह देखा गया । माता खेड़ापति धाम में आयोजित हो रही इस नव दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत महापुराण के आयोजन से लोगों में बहुत उत्साह का माहौल है ।

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा