Home CITY NEWS शिवोम तीर्थ दुर्गा मंदिर में भक्ति की लहर: 321 कलशों के साथ...

शिवोम तीर्थ दुर्गा मंदिर में भक्ति की लहर: 321 कलशों के साथ भव्य घट स्थापना

23चुनरी यात्रा 26 को महाअष्टमी हवन 27 को विसर्जन
जय माता दी जय माता दी प्रेम से बोलो जय माता दी
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। कन्हैया विश्वकर्मा/

छिंदवाड़ा के साउथ सिविल लाइन स्थित गुरैया रोड पर बने स्वामी शिवोम् तीर्थ दुर्गा मंदिर में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। मंदिर परिसर में 321 कलशों के साथ भव्य घट स्थापना का आयोजन किया गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

स्वामी सदानंद तीर्थ ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह से ही विधिवत पूजा-पाठ प्रारंभ हो गया था, जिसके बाद शाम 5 बजे से घट स्थापना का क्रम शुरू हुआ।

इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

नवरात्रि के दौरान मंदिर में कई विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 23 मार्च को महिला मंडल बढ़वन द्वारा भव्य और विशाल चुनरी यात्रा निकाली जाएगी, जो श्रद्धा और उत्साह का प्रमुख आकर्षण रहेगी।

इसके बाद 26 मार्च को दोपहर 2 बजे से महाअष्टमी के अवसर पर विशेष हवन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तगण बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

वहीं 27 मार्च को सुबह 11:30 बजे कन्या पूजन किया जाएगा, जिसके बाद दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसी दिन शाम 5 बजे घट विसर्जन किया जाएगा और इसके पश्चात माता रानी के श्रृंगार का वितरण भक्तों में किया जाएगा।

मंदिर में प्रतिदिन आरती का समय भी निर्धारित किया गया है — सुबह 6 बजे और शाम 6:30 बजे आरती के समय श्रद्धालु माता रानी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है और पूरा क्षेत्र भक्ति, आस्था और उत्साह से सराबोर है।
दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा