दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा/
छिंदवाड़ा जिला आपूर्ति अधिकारी छिंदवाड़ा ने बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन.एफ. एस.ए) अंतर्गत सभी पात्र परिवारों को शासन द्वारा मार्च एवं अप्रैल माह की राशन सामग्री एकसाथ वितरित कराई जा रही है।
इसके लिए हितग्राही को उचित मूल्य दुकानों पर लगाई गई पीओएस मशीन से एक बार मार्च माह के लिए तथा दूसरी बार अप्रैल माह के लिए, इस प्रकार कुल 02 बार मशीन पर अपना अंगूठा लगाकर बॉयोमेट्रिक सत्यापन करना होगा।
02 बार अंगूठा लगाने के बाद उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा हितग्राही को दोनों माहों की राशन सामग्री एकसाथ दी जाएगी।
जिला आपूर्ति अधिकारी छिंदवाड़ा ने एन.एफ. एस.ए अंतर्गत जिले के सभी पात्र परिवारों से अपील की है कि वे उचित मूल्य दुकान से दो बार बॉयोमेट्रिक सत्यापन (अंगूठा लगाकर) कर अपनी मार्च एवं अप्रैल दोनों माह की पात्रतानुसार राशन सामग्री प्राप्त करें तथा मशीन से निकाली गई 02 पावती भी अवश्य लें।
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा










