महाअभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा /छिंदवाड़ा
प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यशाला की अध्यक्षता संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला जी ने की।
कार्यक्रम में प्रशिक्षण महाअभियान के संभाग प्रभारी विजय झांझरी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यशाला में जिला पदाधिकारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं महामंत्री सहित प्रशिक्षण महाअभियान की मंडल टोली के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विस्तार से चर्चा की गई।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के जिला संयोजक कमलेश उईके जिला सहसंयोजक ठाकुर प्रियवर सिंह, राजेश श्रीवास्तव तथा श्रीमती भारती साहू सहित मुख्य रूप से अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह नगर निगम महापौर विक्रम आहके , ने प्रशिक्षण की रूपरेखा, उद्देश्य एवं आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी।
साथ ही मंडलों में आयोजित होने वाली मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशालाओं के लिए मंडल संयोजक, मंडल व्यवस्था प्रमुख एवं मंडल वर्ग नियंत्रकों की नियुक्ति की गई थी, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया।
कार्यशाला के दौरान संगठनात्मक मजबूती, वैचारिक स्पष्टता एवं कार्यकर्ताओं के कौशल विकास पर विशेष जोर दिया गया। अंत में सभी पदाधिकारियों से आगामी मंडल स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रमों को सफल बनाने का आह्वान किया गया।
दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा छिंदवाड़ा










