Home CITY NEWS परासिया पंचायत मंडला मे सरपंच सचिव रोजगार सहायक से परेशान ग्रामीण

परासिया पंचायत मंडला मे सरपंच सचिव रोजगार सहायक से परेशान ग्रामीण

परासिया जनपद पंचायत मडला की ग्राम पंचायत का है पूरा मामला
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा /छिंदवाड़ा आज ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर सोपे ज्ञापन

परासिया जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मंडला के सभी वार्ड सभी पंच,ने सरपंच, उपसरपंच, सचिव व सहायक सचिव के कार्यों से ग्रामीण जन संतुष्ठ नही है।

क्योकि पंचायत विभाग पंचायत के अतंर्गत तीनो ग्राम पंचायत मंडला, मंडली, बिछुआ मे सरकारी योजनाओ से लाभान्वित नहीं है।

सभी लोगो को ग्रामीण मनरेगा के अतंर्गत रोजगार के अवसर उपलब्ध नही कराएँ गए और विकास कार्यों के लिए पंचायत में आने वाली सभी प्रकार की राशियों का हिसाब किताब का पूर्ण रिकार्ड प्रस्तुत करने मे असमर्थ है। जिसके चलते तीनो ग्राम के लोग पंचायत विभाग के खिलाफ विरोध प्रकट कर रहे है।
अतः इनके विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाना चाहते है।

मुख्य बिंदु-

ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में विशेष रूचि न दिखाकर बडे कार्यों को लागु नही कराना, जिसमे आमजन को विशेष रूप से रोजगार नही मिलना।

केन्द्र एवं राजकीय सरकारी योजनाओं की सभी जानकारी पंचायत में उपलब्ध न कराना।

. ग्रामीण आमजन के किसी भी दस्जावेज संबंधित सुधार कार्यो मे त्वरित कार्य न होना।

क्षेत्र मे आने वाली समस्याऐ जैसे. बिजली, पानी, सड़क की समस्याओ का कोई समाधान नही होना।
. विकास कार्यों मे वित्तीय अनियमितता और धांधली करना।

पंचायत नियत समय पर नही खुलना। एव पंचायत सभी कर्मचारियो का पंचायत भवन मे उपस्थित न होना।

मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम, 1993 की धारा 40 (2) के तहत सरपंच द्वारा अपने कर्तव्यो का विधिवत पालन नहीं करना, पद का दुरूपयोग करना, एवं धारा 92 के तहत पंचायत की राशियो का दुरूपयोग करना।

इन मामलो पर दोषी पाए जाने पर त्वरित कार्यवाही कर निलंबित किया जावे।

ग्रामीणों ने कहा है कि है नियमो के अनुसार अविश्वास प्रस्ताव पर विशेष कार्यवाही की जाए ।
ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई है ग्रामीणों को कहना है कि यदि कोई कार्रवाई नहीं होती है तो आने वाले समय में धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन करेंगे।

आगे और भी
ग्राम पंचायत की फर्जी दस्तावेज की कॉपी

दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा