Home CITY NEWS भगवान श्री चंद पब्लिक स्कूल में फेयरवेल व स्पोर्ट्स के मेले की...

भगवान श्री चंद पब्लिक स्कूल में फेयरवेल व स्पोर्ट्स के मेले की रही धूम,

गणतंत्र दिवस के एक दिन पूर्व
विभिन्न कार्यक्रम

बच्चों के स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। छिंदवाड़ा आज भगवान श्री चंद पब्लिक स्कूल, छिंदवाड़ा में फेयरवेल एवं स्पोर्ट्स डे के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में उत्साह और उमंग का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए।

विभिन्न प्रकार के रचनात्मक एवं आकर्षक स्टॉल सभी के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

मेले में विद्यार्थियों ने स्वादिष्ट व्यंजनों, हस्तनिर्मित वस्तुओं, खेल गतिविधियों, कला एवं विज्ञान आधारित मॉडलों तथा मनोरंजन से जुड़े स्टॉल लगाए।

बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास के साथ स्टॉलों का संचालन कर अपनी रचनात्मकला, प्रबंधन क्षमता और व्यवहारिक ज्ञान का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

विद्यालय के संचालक मनजील सिंह बेदी प्राचार्या बरखा बेदी ने इस अवसर पर कहा कि ‘इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इससे बच्चों में आत्मनिर्भरता, नेतृत्व क्षमता और व्यावहारिक जीवन के लिए आवश्यक कौशल विकसित होते हैं। हमें अपने विद्यार्थियों की प्रतिभा और रचनात्मकता पर गर्व है।”

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावकों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की। फेयरवेल समारोह में वरिष्ठ विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गई, वहीं स्पोर्ट्स डे के अंतर्गत आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समूचा विद्यालय परिसर आनंद, उल्लास एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। अंत में विद्यालय परिवार ने इस सफल आयोजन के लिए सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ का आभार व्यक्त किया।
छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा