छिंदवाड़ा दबंग इंडिया / छिंदवाड़ा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत एक नई ग्राम पंचायत बनाई गई जिसमें पंचायत भवन नहीं था ।
मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा एक नई ग्राम पंचायत भवन ग्राम पंचायत नवेगांव में बनाया गया जिसका लोकार्पण छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने ग्राम पंचायत भवन का लोकार्पण किया।छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने ग्रामीणों को विकसित भारत जी राम जी योजना को ग्रामीणों को जानकारी दी।
विकसित भारत के साथ संयोजित एक नई सांविधिक संरचना के साथ मनरेगा का स्थान लेता है।
ग्राम पंचायत में रोजगार गारंटी को प्रति ग्रामीण परिवार बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। जिससे आय सुरक्षा सुदृढ़ होगी। चार प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में टिकाऊ ग्रामीण अवसंरचना के साथ मजदूरी रोजगार ग्राम के लोगों को मिलेगा।
इस अवसर पर विवेक बंटी साहू सांसद रोहित पोपली ग्राम सरपंच श्रीमती अनीता पाटिल हीरालाल पाटिल प्रकाश उसरेठे एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में उपस्थित थे। दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










