Home CITY NEWS कलेक्टर नारायन ने किया ग्राम पंचायत भुतेरा का औचक निरीक्षण

कलेक्टर नारायन ने किया ग्राम पंचायत भुतेरा का औचक निरीक्षण

ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा कलेक्टर हरेंद्र नारायन द्वारा छिंदवाड़ा विकासखंड के ग्राम भुतेरा का औचक निरीक्षण
किया ।
ग्रामवासियों की समस्या सुनी गईं।

जिसमें ग्रामवासियों ने बताया कि सड़क के किनारे लगी स्ट्रीट लाइट काम नहीं कर रही है,।
जिसके सुधार के लिए ग्राम सचिव को आदेशित किया गया।

  कुछ ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या के संबंध कलेक्टर को अवगत कराया, जिसके लिए मौके पर मौजूद लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल्दी से जल्दी पेयजल की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए । 

  ग्रामीणों ने सिंचाई के लिए पानी की मांग भी कलेक्टर  नारायन के समक्ष रखी, जिसके लिए उपस्थित जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्या के निराकरण के लिए आदेशित किया गया।

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया
कन्हैया विश्वकर्मा