ग्राम पंचायत गुरैया मे
दूषित पानी पी रहे ग्रामीण
छिंदवाड़ा की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत गरैया
‘राम भरोसे चल रही है
1 साल से दूषित पानी पी रहे ग्रामीण गुरैया
नए निर्माण कार्य में मिलती है कमीशन
छिंदवाड़ा जनपद पंचायत के एक बड़े अधिकारी भी रहते हैं ग्राम पंचायत गुरैया फिर भी?
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया /छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश में दूषित पानी पीने से 17लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा लोगों का इलाज चल रहा है।
लेकिन इसके बाद भी गुरैया दूषित पानी पीने पी रहे हैं ग्रामीण
छिंदवाड़ा जिला का मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत गुरैया का है।
जहां पर ग्रामीण एक साल से दूषित पानी पीने की शिकायत ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव से किया है जिसके बाद भी आज तक 1 साल से ग्रामीण दूषित पानी पी रहा है।
स्वच्छ पानी को लेकर ग्राम पंचायत में लाखों रुपए सरकार खर्च कर रही है लेकिन पंचायत में बैठे अधिकारी कर्मचारी इस ध्यान नहीं दे रहे हैं।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि हर व्यक्ति को स्वच्छ पानी मिले जिसके लिए प्रधानमंत्री द्वारा जल जीवन मिशन के माध्यम से काम दिया गया है ।
लेकिन फिर भी आज भी ग्राम पंचायत में ग्रामीण दूषित पानी पी रहे।
मध्य प्रदेश में इतनी बड़ी घटना घटने के बाद भी के बाद भी बड़े अधिकारी और पंचायत ध्यान नहीं दे रही है।
छिंदवाड़ा जनपद पंचायत की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत है गुरैया
ग्राम पंचायत गुरैया में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रहते हैं
और अपनी ही ग्राम पंचायत में ग्रामीण दूषित पानी पी रहे हैं।
स्वच्छ पानी के नाम पर ग्रामीणों से लिया जा रहा है टैक्स??
जिम्मेदारी से क्यों भाग रहे पंचायत के कर्मचारी अधिकारी??
जब इस संबंध में ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि यह काम पीएचई विभाग का है हमारा नहीं।
कहां दूषित पानी आ रहा है हमें इस बात की कोई जानकारी नहीं है।
दूषित पानी पीने से अभी तक कोई घटना हमारे ग्राम पंचायत में नहीं हुई है।
क्या दुर्घटना होने का इंतजार कर रही ग्राम पंचायत??
दबंग इंडिया छिंदवाड़ा कन्हैया विश्वकर्मा










