दबंग इंडिया परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि
छिन्दवाड़ा दबंग इंडिया: छिंदवाड़ा- मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं जिले के पूर्व सांसद नकुलनाथ ने फोटो जर्नलिस्ट शेख अल्फाज़ के इंतकाल पर गहन दुख व्यक्त किया है।
शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की क्षमा प्रदान करने ईश्वर से प्रार्थना की।
कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि शेख अल्फाज मिलनसार होने के साथ ही अपने कार्य क्षमता के लिए जाने जाते थे, उन्होंने अपना जीवन पत्रकारिता पर सर्मित करते हुए समाज का मार्गदर्शन किया है।
उनका निधन दुखद है। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
नकुलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में फोटोग्राफी को नया आयाम देने वाले, हसमुख और मददगार फोटो जर्नलिस्ट शेख अल्फाज़ का निधन पत्रकारिता के क्षेत्र में अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की क्षमता प्रदान करें।
वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर शेख अल्फ़ाज़ के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने जताया शोक
छिंदवाड़ा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने वरिष्ठ प्रेस फोटोग्राफर शेख अल्फ़ाज़ के दुःखद निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा










