Home CITY NEWS छिंदवाड़ा ऑपरेशन मुस्कान 1 वर्ष से लापता थी नाबालिग बालिका

छिंदवाड़ा ऑपरेशन मुस्कान 1 वर्ष से लापता थी नाबालिग बालिका

ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत विशेष पुलिस टीम द्वारा

01वर्ष से लापता नाबालिग बालिका को पिपरिया से लाकर परिजनो को किया सुपूर्द

दस्‍तयाबी पर उद्घघोषित था 3,000/- रूपये का नगद पुरस्‍कार

पुलिस अधीक्षक अजय पाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरें के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम द्वारा

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 815/24 धारा 137(2) बीएनएस में लापता नाबालिग बालिका को पिपरिया (जिला नर्मदापुरम) से दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया ।

नाबालिग बालिका बिना बताए घर से कही चली गई थी, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों द्वारा थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई थी, मामला पंजीबद्ध कर त्वरित विवेचना प्रारंभ की गई जिसके अंतर्गत विशेष पुलिस टीम ने सक्रियता एवं सतर्कता से कार्य करते हुए बालिका का सुराग लगाया और सफलतापूर्वक दस्तयाबी की गई।

पुलिस टीम

उनि.चेतन मर्सकोले, सउनि.नितेश ठाकुर, प्र.आर. 765 श्याम ठाकरे, प्र.आर. 98 रविन्द्र ठाकुर, प्र.आर. 811 नितिन सिंह, म.आर. 403 शैल कुमारी

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा द्वारा पुलिस टीम को उद्घघोषित राशि से पुरुष्कृत किया जावेगा।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा