Home CITY NEWS बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षवर्ती, साइबर क्राइम

बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षवर्ती, साइबर क्राइम

मध्य प्रदेश पुलिस जिला ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत

जागरूकता अभियान कार्यक्रम
बाल दिवस के उपलक्ष्य में

पुलिस अधीक्षक छिंदवाड़ा अजय पांडे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के मार्गनिर्देशन

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा आज शास. कन्या परिसर छिंदवाड़ा में अभियान अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में दीप प्रज्वलन कर सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम शुभारम्भ हुआ मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष खरे द्वारा विषय- पोक्सो एक्ट, जेजे एक्ट,

बाल तस्करी, बाल विवाह, बाल श्रम, भिक्षवर्ती, साइबर क्राइम,

गुड टच वैड टच एवं बाल संरक्षण अधिनियम, शिक्षा के अधिकार, एवं पुलिस की कार्याप्रणाली के सम्बन्ध में विस्तार से बताया गया। ASP सर द्वारा बाल दिवस के मौके पर बच्चों को शिक्षक का महत्व और उनका योगदान बताया गया, बच्चों को शासकीय नौकरी में आने के उपाय एवं मोटिवेशन उपाय बताये गए।

बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनायें दी गई।
कार्यक्रम दौरान बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत एवं डांस नृत्य नाटक प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम के अंतिम बेल के रूप में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी शॉर्ट वीडियो पिक्चर प्रोजेक्टर के माध्यम से गुड टच बेड टच पोक्सो एक्ट बाल विवाह बाल श्रम संबंधित वीडियो क्लिप दिखाए गए।
कार्यक्रम एएसपी आशीष खरे, कन्या परिसर विद्यालय के प्राचार्य सनोदिया,दिनेश सोनी, स्वेता सनोदिया कर बाल कल्याण समिति, CWC अध्यक्ष राहुल देव ठाकरे, महिला प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती मेघा गोहिया, विशेष किशोर पुलिस इकाई से ASI दिनेश सोनी, प्रधान आरक्षक लोकेश बघेल, श्वेता सनोदिया, प्रदीपन संस्था से रामनाथ उइके, रंजीता कश्यप एवं कन्या परिसर विद्यालय की समस्त शिक्षक गणों की उपस्थिति में संपन्न हुआ ।

     इसी प्रकार जिले के थाना बिछुआ, बटकाखापा, तामिया, दमुआ, कुंडीपुरा, चौरई, देहात, मोहखेड, जुन्नारदेव, नवेगांव, लावाघोघरी, परासिया, महिला थाना, रावनवाड़ा, अमरवाड़, माहुलझिर, जुन्नारदेव  में सभी थाना प्रभारी एवं सम्बंधित SDOP सर के नेतृत्व में हमराह स्टाफ के स्कूलों में जाकर जागरूकता अभियान विषय अंतर्गत बच्चों को समझाइए दी गई है। 

जिले में आज बाल के उपलक्ष्य एवं जागरूकता अभियान के अंतर्गत लगभग 3100 बच्चों को सम्बंधित विषय पर समझाईश दी गई है।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा