काशी के श्री विश्वनाथ धाम की झलक गुरैया नाका
छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया / छिंदवाड़ा गणराज वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्थापित भगवान श्री गणेश छिंदवाड़ा के महाराजा के चौदहवें वर्ष में इस वर्ष बहुत ही सुंदर मनमोहक काशी विश्वनाथ धाम की प्रतिलिपि झांकी बनाई गई है यहां प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक,धार्मिक संगठनों द्वारा आरती की अनूठी परंपरा है साथ ही यह पंडाल प्रथम दिवस से ही भक्तों के लिए खुल जाता है।
पंचम दिवस की रात्रि कालीन आरती का सौभाग्य शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था सेवा संकल्प वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों को प्राप्त हुआ आरती के पश्चात संस्था ने आयोजन समिति को भगवान गणेश छिंदवाड़ा के महाराजा का छायाचित्र भेंट किया ।
छठवें दिन की प्रातः कालीन आरती में श्रीमती विजया यादव के साथ समस्त शिक्षक शिक्षिकाये एवं विद्यार्थियों ने श्री छिंदवाड़ा के महाराजा के दर्शन कर महाराजा की महाआरती उतारी इस अवसर पर श्रीमती यादव ने कहा ये बड़ा ही अद्भुत क्षण है जब हम स्वयं के साथ अपने बच्चों को भी गणेश भक्ति की अविरल धारा से जोड़ रहे है शिक्षा के साथ साथ संस्कारों का भी होना आवश्यक होता है ।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया
कन्हैया विश्वकर्मा










