Home CITY NEWS कलेक्टर सिंह ने किया उमरेठ क्षेत्र में चल रही योजनाओं और नवाचारों...

कलेक्टर सिंह ने किया उमरेठ क्षेत्र में चल रही योजनाओं और नवाचारों का निरीक्षण

छिन्दवाड़ा/ दबंग इंडिया / छिंदवाड़ा कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने आज उमरेठ क्षेत्र के ग्राम रिधोरा और छाबड़ी कला का दौरा कर उद्यानिकी एवं कृषि क्षेत्र में चल रही योजनाओं और नवाचारों का निरीक्षण किया।

उन्होंने सबसे पहले ग्राम रिधोरा में पीएमएफएमई योजना के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग द्वारा स्थापित फ्लोर मिल का अवलोकन किया।

यह मिल ग्रामीण स्तर पर किसानों की उपज के स्थानीय प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक अहम कदम है।

   इसके पश्चात छिंदवाड़ा कलेक्टर सिंह ने ग्राम छाबड़ीकला में एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत 'फसल उपरांत प्रबंधन' घटक के अंतर्गत नव निर्मित हनु कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण किया, जिसका निर्माण कृषक  देवेंद्र कुमार डोबलेकर द्वारा किया गया है।

यह शीतगृह क्षेत्र के किसानों को फसल भंडारण की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने में सहायक सिध्द होगा।

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया

कन्हैया विश्वकर्मा