Home CITY NEWS विश्वकर्मा बढ़ई समाज संगठन ने गुरैया मोक्षधाम में किया पौधारोपण

विश्वकर्मा बढ़ई समाज संगठन ने गुरैया मोक्षधाम में किया पौधारोपण

गुरैया मोक्षधाम में बढ़ई समाज ने किया पौधारोपण

एक पेड़ मां के नाम तहत किया पौधारोपण …

छिंदवाड़ा . दबंग इंडिया/

विश्वकर्मा बढई समाज संगठन छिंदवाड़ा द्वारा सामाजिक के साथ-साथ वर्ष भर ऐसे आयोजन किए जाते हैं आज एक पेड़ मां के नाम के तहत गुरैया के मोक्षधाम में औषधि एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया इस अवसर पर बढई समाज के जिला अध्यक्ष श्री लेखराम विश्वकर्मा ने कहा कि आज जब पूरी दुनिया पर्यावरण संकट के दौर से गुजर रही है।
, मध्यप्रदेश शासन की एक पेड़ मां के नाम योजना एक प्रेरणा बनकर उभरी है ।
यह संदेश देती है कि जब शासन और समाज एक साथ चलें, जब आस्था और विज्ञान का संगम हो, तो असंभव भी संभव हो जाता है ।
सचिव मुरलीधर विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के सभी साथियों ने आज मोक्षधाम परिसर में पौधा लगाकर उसे संरक्षित करने का संकल्प भी लिया है शरद राजोरिया एवं हरिराम मालवीया ने कहा कि बढ़ई समाज संगठन निरंतर इस तरह के जनहितैषी,एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्य करता है । आज मोक्षधाम में पौधारोपण कार्यक्रम में बढ़ई समाज संगठन के सभी पदाधिकारी एवं समाज के अध्यक्ष लेखराम विश्वकर्मा सचिव मुरलीधर विश्वकर्मा जी, हरिराम मालवीय जी, शरद राजोरिया, निरंजन विश्वकर्मा, रमेश विश्वकर्मा,चिरौंजी विश्वकर्मा, कृष्णा विश्वकर्मा, रविशंकर मालवीय,बलदेव विश्वकर्मा,युवा संगठन अध्यक्ष सुनील विश्वकर्मा युवा संगठन सचिव डॉ. चंद्रकांत विश्वकर्मा, सतीश विश्वकर्मा, संदीप विश्वकर्मा, ,आकाश मालवीय आदि सामाजिक बंधु उपस्थित रहे एवं पौधारोपण किया निरंजन विश्वकर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।