छिन्दवाड़ा दबंग इंडिया/ छिंदवाड़ा/ कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह द्वारा सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार के साथ आज विकासखंड जुन्नारदेव की ग्राम पंचायत पालाचौरई में ताजे पानी में मोती की खेती परियोजना का निरीक्षण किया गया, जहां उन्होंने इसकी वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। यह परियोजना 15 अक्टूबर 2024 को कलेक्टर सिंह के मार्गदर्शन में नवाचार के रूप में शुरू की गई है और अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं।
उल्लेखनीय है कि जब यह पहल शुरू की गई थी, तब यह मध्यप्रदेश में अपने आप में पहली बार था कि ताजे पानी में मोती की खेती का प्रयास किया जा रहा था।
यह अनूठी पहल मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के सहयोग से संचालित की जा रही है, जिसका संचालन स्वसहायता समूह की महिलाएं कर रही हैं। इस परियोजना में कृषि विज्ञान केंद्र, छिंदवाड़ा का तकनीकी मार्गदर्शन भी मिल रहा है,।
जिससे समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण और आवश्यक जानकारियां प्रदान की गई हैं।
निरीक्षण के दौरान समूह की महिलाओं ने कलेक्टर सिंह को बताया कि मोती की खेती के दौरान पीएच, टीडीएस, अमोनिया और ऑक्सीजन के स्तर को कैसे नियंत्रित किया जाता है।कलेक्टर श्री सिंह ने समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस अभिनव प्रयास को और व्यापक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।
समूह की महिलाओं ने बताया कि इस पहल से उन्हें अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है, जिससे न केवल उनकी आय में वृद्धि होगी, बल्कि अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। ये परियोजना क्षेत्र में आजीविका के नए अवसर पैदा कर रही है और आने वाले समय में ग्रामीण विकास का प्रभावी उदाहरण बन सकती है।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया
कन्हैया विश्वकर्मा
7566756778