Home CITY NEWS भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- अमित सक्सेना का इस्तीफा व्यक्तिगत निर्णय

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- अमित सक्सेना का इस्तीफा व्यक्तिगत निर्णय

भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- अमित सक्सेना का इस्तीफा व्यक्तिगत निर्णय

छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। छिंदवाड़ा जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित सक्सेना के भाजपा छोड़ने पर भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि यह उनका निजी फैसला है, इसे किसानों के हितों से जोड़ना ठीक नहीं।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसान हितों के लिए प्रतिबद्ध है। किसानों की समस्याओं पर संगठन में बात रखने का पूरा मौका है। संवाद से समाधान निकल सकता था।

शेषराव ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सरकारें किसानों के कल्याण के लिए काम कर रही हैं। एक व्यक्ति के जाने से भाजपा की विचारधारा और कार्यकर्ताओं का संकल्प प्रभावित नहीं होगा।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया कन्हैया विश्वकर्मा