Home CITY NEWS मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: उमरिया ईसरा में अधिकारियों के सामने खाली रहीं...

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: उमरिया ईसरा में अधिकारियों के सामने खाली रहीं कुर्सियां, ग्रामीणों को ही नहीं पता था शिविर

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान: उमरिया ईसरा में अधिकारियों के सामने खाली रहीं कुर्सियां, ग्रामीणों को ही नहीं पता था शिविर

छिंदवाड़ा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत उमरिया ईसरा का मामला, सूचना के अभाव में फ्लॉप हुआ शिविर

छिंदवाड़ा। दबंग इंडिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशा के अनुरूप हर शुक्रवार को लगने वाले मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का मकसद ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान है, लेकिन छिंदवाड़ा जनपद की ग्राम पंचायत उमरिया ईसरा में यह अभियान कागजों तक ही सिमट गया।

शुक्रवार को जिला अधिकारियों और सभी विभागों के अधिकारी उमरिया ईसरा पहुंचे।
जनसमस्या निवारण शिविर लगाया।

3500 की पंचायत में जन विश्वास शिविर फ्लॉप: अफसर 4 बजे पहुंचे, कुर्सियां खाली रहीं

सीएम जन विश्वास अभियान के तहत जनपद की उमरिया ईसरा पंचायत में लगा शिविर फ्लॉप रहा। 3500 आबादी वाली पंचायत में सूचना के अभाव में ग्रामीण ही नहीं पहुंचे।

दूसरे विभाग के कर्मचारी समय पर पहुंच गए, लेकिन जनपद पंचायत के अधिकारी 11 बजे के शिविर में 4 बजे पहुंचे। जब अफसर ही लेट होंगे तो ग्रामीण कैसे आएंगे? पंचायत ने गांव में मुनादी तक नहीं कराई।

लेकिन शिविर में ग्रामीण ही नदारद थे।

मौके पर अधिकारियों के सामने कुर्सियां खाली पड़ी रहीं। वजह – पंचायत ने ग्रामीणों को शिविर की सूचना ही नहीं दी थी।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें पता ही नहीं था कि कब और कहां जनविश्वास शिविर लगना है। सरपंच-सचिव ने गांव में कोई मुनादी नहीं कराई।

जब ग्रामीण नहीं पहुंचे तो अधिकारियों ने कर्मचारियों को फटकार भी लगाई। सवाल यह है कि जब ग्रामीणों को योजना और शिविर की जानकारी ही नहीं मिलेगी तो उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ कैसे मिलेगा?

छिंदवाड़ा कलेक्टर ने तामिया में आयोजित शिविर में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उद्यमियों से संवाद भी किया, लेकिन उमरिया ईसरा में लापरवाही ने अभियान की पोल खोल दी।

रिपोर्ट: दबंग इंडिया, कन्हैया विश्वकर्मा छिंदवाड़ा