हजरत सूफी सैय्यद असगर अली शाहे रूम्वी का 36वां उर्स 16 से, 4 दिन तक होंगे मजहबी कार्यक्रम
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया। छिंदवाड़ा शहर की सूफी परम्परा के पाक मरकज, हजरत किब्ला सूफी सैय्यद असगर अली शाहे रूम्वी अलैहि रहमा का 36वां सालाना उर्स-ए-पाक 16 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक मनाया जाएगा।
उर्स का आयोजन बमुकाम हजरत भैय्याजी अताउल्लाह शाह (रह.) के आस्ताने व रिसाला मस्जिद के पास होगा। इस बार के सभी कार्यक्रम गद्दीनशीन व सज्जादानशीन सगे-दर-ए-मुर्शिदी सूफी सैय्यद इस्माईल अली शाहे रूम्वी की सरपरस्ती में आयोजित होंगे।
4 दिन का प्रोग्राम तय –
उर्स की शुरुआत 16 अक्टूबर शुक्रवार को सुबह कुरआन-ख्वानी से होगी। दोपहर 2 बजे ख्वातीन की मिलाद शरीफ होगी। मगरिब बाद सलातो-सलाम के साथ परचम-कुशाई की रस्म सज्जादानशीन के हाथों अदा की जाएगी।
17 अक्टूबर शनिवार को शाम 5 बजे खानकाही चादर शरीफ पुराना छापाखाना स्थित दरे-मुर्शिद से निकाली जाएगी। रात में जिक्र-ए-पाक और महफिल-ए-समा का आयोजन होगा।
18 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे कुल शरीफ की फातिहा होगी। शाम 5 बजे आम चादर शरीफ निकलेगी। रात में मिलाद शरीफ और महफिल-ए-समा होगी।
19 अक्टूबर सोमवार को उर्स के आखिरी दिन सुबह 10 बजे गुस्ल-ए-मजार-ए-पाक, रंग-ए-महफिल और दुआ-ए-खैर के साथ उर्स का समापन होगा।
आयोजकों ने बताया कि तीनों दिन दोपहर और रात में लंगर का एहतेमाम किया गया है। उर्स में छिंदवाड़ा सहित महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में मुरीदैन, अकीदतमंद और सभी धर्मों के लोग शामिल होंगे।
छिंदवाड़ा दबंग इंडिया हर खबर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें कन्हैया विश्वकर्मा
7566756778










